Friday, January 20, 2017

चमत्कारी लाल किताब के टोटके सूर्य का बारहवें भाव में फल

अगर आपकी लाल किताब कुण्डली में सूर्य बारहवें भाव में ​स्थित है। आप अवश्य सम्पन्न होंगे। आप बड़े उपक्रमों के द्वारा धन कमायेंगे। यदि आप डाक्टर या दवा विक्रेता हैं तो आपको लाभ प्राप्त होगा। आटे या आटा मिल का व्यवसाय भी आपके लिये लाभकारी होगा। आप तनाव मुक्त होंगे और आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। आपको अपने व्यवसाय में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल होगा और आपको अपने से बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपका घर खुशियों से पूर्ण होगा। आप आध्यात्म और ध्यान के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। आपको गूढ़ विज्ञान में रूचि होगी। आप विदेशी मामलों से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप विदेश में निवास कर सकते हैं। आपकी वृद्धावस्था सुखों से पूर्ण होगी।

यदि आप बिना आंगन वाले घर में निवास करते हैं, विधवा स्त्री या निम्न स्तर की महिला के साथ आपके अनैतिक सम्बन्ध हैं या दूसरों के सुख में बाधा उत्पन्न करते हैं या बिजली का सामान बिना मोल दिये लेते हैं तो आपका सूर्य कमजोर हो सकता है। यदि आपका सूर्य किसी कारणवश कमजोर हो जाता है तो आप ऑख और दिमाग सम्बन्धित रोगों से ग्रस्त हो सकते हैं। आप बहुत क्रोधी स्वभाव के हो सकते हैं। आप दुष्ष्ट स्वभाव के हो सकते हैं। आपको लकड़ी और बिजली से संबधित व्यवसाय में हानि हो सकती है। मशीनी कार्यों में भी आपको हानि हो सकती है। आपको लोहे, तेल, अनाज, कच्चा कोयला और घर निर्माण के व्यवसाय में हानि हो सकती है। यदि आपने विधवा स्त्री या निम्न स्तर की महिला के साथ अनैतिक सम्बन्ध रखा तो आपकी पैतृक सम्पत्ति नष्ष्ट हो सकती है।

यदि आपको लगता है कि आपको उपरोक्त कष्ट है तो निम्नलिखित परहेज और उपाय करें।

परहेज :

बिजली का सामना बिना मोल दिये न लें।दूसरों की शांति में बाधा न डालें।

उपाय:-

जल में चीनी मिलाकर सूर्य को अर्पण करें।चीटियों को त्रिचूली खिलायें।

चमत्कारी लाल किताब के टोटके सूर्य का एकादश भाव में फल

अगर आपकी लाल किताब कुण्डली में सूर्य ग्यारहवें भाव में ​स्थित है। आप बहुत महत्वाकांक्षी होंगे और आपकी महत्वाकांक्षा पूरी होगी। आप बहुत धार्मिक प्रवृति के होंगे और ईश्वर में आपका विश्वास होगा। आपको सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त होंगे। आपको जीवन के सारे सुख प्राप्त होंगे और आप एक बहुत सम्पन्न तथा खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। आपको तीन पुत्रों का सुख प्राप्त हो सकता है। आप एक सुन्दर घर बनवायेंगे। आप जीवन में लगातार प्रगति करेंगे। आपके आलस और लापरवाही की वजह से आपके हाथ से सुनहरे अवसर निकल सकते हैं। आपके जीवन के उत्तरार्ध का समय सुख और शांति से पूर्ण होगा। अपने दायरे के लोगों से आपके अच्छे संबंध होंगे। आप बुरे कार्यों से सदैव घृणा करेंगे। आप शाकाहारी होंगे। आपके जीवनसाथी और संतान आज्ञाकारी होंगे। यदि आपका सारा परिवार धार्मिक है तो यह बहुत शुभ होगा।

यदि आप लोगों की मदद करने के बजाय उनके कामों में बाधा डालेंगे, बकरी या भेड़ को मारेंगे या उनका मांस खायेंगे या अपने पिता के भाई-बहनों से झगड़ा करेंगे तो आपका सूर्य कमजोर हो सकता है। यदि आपका सूर्य किसी कारणवश कमजोर हो जाता है तो आपको अपने पिता के भाई-बहनों के कारण अशुभ परिणाम प्राप्त हो सकता हैं। यदि आपने मांस-मदिरा का सेवन किया तो आपका जीवन नरक बन सकता है। यदि आप सपने में सॉप देखते हैं तो आपको अशुभ परिणाम प्राप्त हो सकता हैं। यदि आप किसी को गाली देते हैं या किसी से झगड़ा करते हैं या एक गवाह के रूप में कोर्ट में झूठ बोलते हैं या किसी के जीवन में व्यवधान पैदा करते हैं तो आपका जीवन बर्बाद हो सकता है। यदि आप झूठ बोलेंगे तो आपकी ताकत कम हो सकती है। आपको यात्रा के दौरान चोट लग सकती है या हानि हो सकती है।

यदि आपको लगता है कि आपको उपरोक्त कष्ट है तो निम्नलिखित परहेज और उपाय करें।

परहेज :

झूठ न बोलें।मांस-मदिरा का सेवन न करें।

उपाय:-

मूली का दान करें।जल में चीनी मिलाकर सूर्य को अर्पण करें।बकरे को कसाई से बचाकर उसे जंगल में छोड दें। इससे आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी और वे दीर्घायु होंगे।अपना बिस्तर रेत पर लगाकर उस पर सोयें।

चमत्कारी लाल किताब के टोटके सूर्य का दशम भाव में फल

अगर आपकी लाल किताब कुण्डली में सूर्य दसवें भाव में ​स्थित है। आपमें एक नेतृत्वकर्ता के गुण विद्यमान होंगे और आप न्यायप्रिय होंगे। आप किसी संस्था के प्रमुख, नेता या न्यायाधीश हो सकते हैं। आप ईमानदार होंगे और किसी को धोखा नहीं देंगे। चाहे आप सरकारी विभाग या निजी संस्थान में नौकरी करें या व्यापार करें, आपको धन, नाम और यश प्राप्त होगा। आपको नौकरों का सुख प्राप्त होगा। सरकार से आपको लाभ भी प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम होगा। आप किसी चीज पर जल्दी विश्वास नहीं करेंगे और बहुत शक्की होंगे। आपको संतान का बहुत सुख प्राप्त नहीं हो सकता है। 19 साल की आयु में आपको अपने पिता से अलग होना पड़़ सकता है। आपके परिवार का कोई व्यक्ति उच्च पद प्राप्त करेगा या किसी संस्था का प्रमुख होगा और उन्हें सरकार से सम्मान प्राप्त होगा।

यदि आपके घर का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा में हुआ, आपने अपनासिर नंगा रखा या अपने राज को किसी और को बताया तो आपका सूर्य कमजोर हो सकता है। यदि आपका सूर्य किसी कारणवश कमजोर हो जाता है तो आपको 34 साल की आयु तक परेशानियों का सामना करना पड़़ सकता है। यदि आप लकड़ी, लोहा, काली चीजों, भैंस या मशीनरी से सम्बन्धित कोई व्यवसाय करते हैं तो आपको उसमें हानि हो सकती है। आपको पैतृक सम्पत्ति प्राप्त नहीं हो सकती है। आपके पिता का सुख कम हो सकता है। आपको घुटनों में दर्द हो सकता है और आपकी ऑखें कमजोर हो सकती हैं। यदि आप अपनी पत्नी के घर पर रहते हैं या बिजली अथवा कोयले से सम्बन्धित कोई व्यवसाय अपने ससुराल वालों के साथ करते हैं तो आपको उसमें हानि हो सकती है। आपको सरकार के कारण कोई परेशानी हो सकती है।

यदि आपको लगता है कि आपको उपरोक्त कष्ट है तो निम्नलिखित परहेज और उपाय करें।

परहेज :

अपनी गुप्त बातें किसी और को न बतायें।अपनेसिर पर सूर्य की रोशनी न पड़़ने दें।

उपाय:-

अपनेसिर पर सफेद टोपी या पगड़ी बांधें।अपने पैतृक घर पर नल लगवायें।

चमत्कारी लाल किताब के टोटके सूरी का नवम भाव में फल

अगर आपकी लाल किताब कुण्डली में सूर्य नौवें भाव में ​स्थित है। आपको उत्तम वाहन का सुख प्राप्त होगा। आप भाग्यवान होंगे। आपका संबन्ध एक बड़े परिवार से होगा। आप परोपकारी होंगे। आप अपने परिवार के लिये समर्पित होंगे और अपने परिवार की प्रगति के लिये कार्य करेंगे। अपने परिवार की सेवा आपके जीवन का लक्ष्य होगा और आप अपने परिवार की प्रगति और समृद्धि के लिये अपना जीवन लगा देंगे। आपके जीवन का 22वॉ साल आपके लिये लाभकारी परिणाम लायेगा और आप कुछ लाभ प्राप्त करेंगे। आपके माता-पिता का आशीर्वाद आपको सरकार से मान प्राप्त कराने में सहायक होगा। यदि आप तीर्थ स्थानों की यात्रा करते हैं तो आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपने परम्परागत व्यवसाय या सरकारी अनुबंधों द्वारा लाभ प्राप्त करेंगे। आपको माता-पिता का सुख प्राप्त होगा। आप सभी सांसारिक सुखों का आनन्द प्राप्त करते हुये बड़े होंगे। आप अपने पौत्र-पौत्रियों और प्रपौत्र-प्रपौत्रियों का जन्मोत्सव मनायेंगे। आपकी आर्थिक ​स्थिति बहुत उत्तम होगी। आप एक निरोग कर्ता की तरह कार्य करेंगे और लोगों का उपचार करेंगे। आपके पिता को सरकार से लाभ प्राप्त होगा। आप एक बडे़ परिवार की जिम्मेदारी का निर्वाहन करेंगे। आप धार्मिक कार्यों के द्वारा प्रगति करेंगे और नाम कमायेंगे। आप अपनी बहादुरी से भाग्यवान बनेंगे। आप एक राजा के समान रहेंगे।

यदि आपकी रसोई में कोई खाली बर्तन लम्बे समय से रखा हुआ है, आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है या आप अपने भाई-बहनों के साथ झगड़ा करते हैं तो आपका सूर्य कमजोर हो सकता है। यदि आपका सूर्य किसी कारणवश कमजोर हो जाता है तो आप अत्यधिक विनम्रता या अहं के कारण सब कुछ गवॉ सकते हैं। आपको उपहार या दान की गई वस्तुओं को लेने से हानि हो सकती है। आपको यात्राओं के दौरान परेशानी हो सकती है। आपके भाई-बहन आपका विरोध कर सकते हैं। आपका भाग्य आपसे रूठ सकता है। कभी-कभी आपको अपनी भलाई के कार्यों के बदले बुरे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं और आपके साथ सम्बन्ध रखने वाले लोगों को हानि हो सकती है।

यदि आपको लगता है कि आपको उपरोक्त कष्ट है तो निम्नलिखित परहेज और उपाय करें।

परहेज :

दान या उपहार न लें।न ही बहुत आक्रामक हों और न ही बहुत विनम्र बनें।

उपाय:-

कांसें के बर्तन का प्रयोग करें।चार सूखे नारियल सूर्य ग्रहण के दौरान पानी में प्रवाहित करें।

चमत्कारी लाल किताब के टोटके सूर्य अष्टम भाव में फल

अगर आपकी लाल किताब कुण्डली में सूर्य आठवें भाव में ​स्थित है। आप बहुत क्रोधी स्वभाव के होंगे। आप ईमानदार और विनम्र होंगे। आप अपने ईमानदार प्रयासों और समर्पित परिश्रम से जीवन में प्रगति करेंगे। आप हर काम करने का प्रयास करेंगे। आप धैर्यवान नहीं हो सकते हैं। आप दीर्घायु होंगे। यदि आप अपनी बहन के साथ उसके पति के घर पर रहते हैं और वहॉ पर किसी प्रकार की कोई चोरी नहीं करते हैं तो आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आप भाग्यवान होंगे। आपके सामने किसी की मृत्यु नहीं होगी। यदि आप किसी बीमार व्यक्ति के पास बैठ जायेंगे तो वह स्वस्थ हो जायेगा। सामान्यत: आपका जीवन सुखी और आन्नदपूर्ण होगा। कभी-कभी आपको अपमान सहना पड़़ सकता है। अन्य लोग आपके धन का उपयोग कर सकते हैं। आपका स्वभाव साधु जैसा हो सकता है। आप अपने कार्यों को मानवता के कल्याण के लिये समर्पित करने का प्रयास करेंगे।

यदि आप महिलाओं से झगड़ा करते हैं, अपने ससुराल वालों के लिये समस्या पैदा करते हैं, धोखाधड़ी और चोरी करने की गलत नियत रखेंगे, आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है तो आपका सूर्य कमजोर हो सकता है। यदि आपका सूर्य किसी कारणवश कमजोर हो जाता है तो आपको कोई गुप्त रोग हो सकता है। आपकी आर्थिक ​स्थिति खराब हो सकती है। सरकार के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़़ सकता है। आपकी नजर कमजोर हो सकती है। यदि पराई महिलाओं के साथ आपके गलत सम्बन्ध हैं तो आपको धोखा मिलेगा। अपने गलत मित्रों के कारण आपका जीवन बर्बाद हो सकता है। जहरीले जीवों से सावधान रहें। वे आपकी मृत्यु का कारण बन सकते हैं। आपको पीठ में दर्द हो सकता है। आपको आर्थिक हानि हो सकती है।

यदि आपको लगता है कि आपको उपरोक्त कष्ट है तो निम्नलिखित परहेज और उपाय करें।

परहेज :

रसोई की पवित्रता को सदैव बनाये रखें।पराई महिलाओं के साथ अनैतिक सम्बन्ध न रखें।

उपाय:-

गाय या बड़े भाई की सेवा करें।जल में चीनी मिलाकर सूर्य को अघ्‍​र्य दें।

चमत्कारी लाल किताब के टोटके सूर्य का सप्तम भाव में फल

अगर आपकी लाल किताब कुण्डली में सूर्य सातवें भाव में ​स्थित है। यदि आप सरकारी नौकरी में हैं तो आप क्रोधी होंगे। यह आपके लिये लाभदायक होगा। आप बहुत उत्साही और ऊर्जावान होंगे। अपने परिवार वालों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपके जन्म के पहले आपके परिवार की आर्थिक ​स्थिति खराब रही होगी, लेकिन आपके जन्म के बाद ठीक हो गई होगी। सौतेली माता या कोई अन्य महिला आपकी मदद करेगी। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ और चुस्त होंगे। आपकी संतान धनी होगी। आपमें एक अलग तरह का मर्दाना व्यक्तित्व होगा। आप बिना कोई प्रयास किये अपने पूर्वजों का धन प्राप्त करेंगे। अपने ससुराल वालों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आप धन की भारी बचत करेंगे। आपके विवाह के बाद आपका भाग्योदय होगा। विवाह के बाद आपका भाग्य चमकेगा। आप दो बार विवाह कर सकते हैं। आपका दामाद एक धनी और सम्मानित परिवार से होगा। साझेदारी में आपको लाभ प्राप्त होंगे। आपको धार्मिक कार्यों और ज्योतिष्ष विद्या में रूचि हो सकती है। आपकी मृत्यु आपके घर होगी।

यदि आप अपने साझेदार से झगड़ा करेंगे, अपने ससुराल वालों के लिये समस्या पैदा करेंगे, झूठ में यकीन करेंगे, सरकारी कर सही रूप से अदा नहीं करेंगे तो आपका सूर्य कमजोर हो सकता है। यदि आपका सूर्य किसी कारणवश कमजोर हो जाता है तो आपके जीवनसाथी बीमार हो सकती हैं। आप अपने पुत्र या परिवार के किसी बालक के कारण समस्या का सामना कर सकते हैं। वह पागल हो सकता है। आपके ससुराल वाले भी समस्या का सामना कर सकते हैं। यदि आप धोखेबाजी के किसी कार्य में सम्मिलित होते हैं या कुछ चुराते हैं तो आपकी आर्थिक ​स्थिति खराब हो सकती है। अधिक क्रोध, स्वार्थ या प्रशंसा आपकी बर्बादी का संकेत हो सकता है। आपको पैर से सम्बन्धित कोई समस्या हो सकती है। आपका अपने जीवनसाथी से झगड़ा या अलगाव हो सकता है।

यदि आपको लगता है कि आपको उपरोक्त कष्ट है तो निम्नलिखित परहेज और उपाय करें।

परहेज :

अपने व्यवसाय को करते समय आप क्रोध न करें।यदि आप सरकारी नौकरी में हैं तो अपने रवैया गर्म रखें।

उपाय:-

काम पर जाते समय चीनी खाकर और पानी पी कर जायें।रात में रोटी पकाने के बाद दूध का छींटा मार कर चूल्हा बुझायें। उसी चूल्हे या स्टोव को सूर्योदय से पूर्व न जलायें।

चमत्कारी लाल किताब के टोटके उपाय करने के नियम

लाल किताब के टोटके करने के कुछ महत्वपूर्ण नियम

एक दिन में केवल एक ही उपाय करें।सभी उपाय दिन के समय अर्थात सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले ही करें, रात के समय उपाय करना कई बार अशुभ फल दे सकता है। जिस उपाय को सूर्यास्त के बाद करने के लिए लिखा गया है केवल उसे ही सूर्यास्त के बाद करें।छोटे उपाय जो कि एक दिन के होते हैं पहले उन्हें कर लेना उचित रहेगा।लम्बे चलने वाले उपाय लगातार करने होते हैं।मासिक धर्म के दौरान महिलायें मन्दिर जाने वाले उपाय ना करें। ऐसे उपाय वो अपने किसी भी खून का सम्बन्धी जैसे भाई-बहन, माता-पिता, दादा-दादी, पुत्र-पुत्री आदि से करवा सकती हैं।उपाय शुरू करने के लिए किसी खास दिन सोम या मंगलवार, अमावस्या या पूर्णिमा आदि का कोई विचार नही होगा। लम्बे चलने वाले उपाय चौथ, नवमी या चौदस तिथि को शुरू ना करें, परन्तु एक दिन वाले उपाय इन दिनों पर किये जा सकते हैं।हर उपाय 43 दिन या सप्ताह तक या मास की अवधि करना होता है, उपाय चलते समय बीच में टूट जाए चाहे वह 39वां दिन या सप्ताह या मास क्यों न हो सब निष्फल हो जायेगा या शुभ फल में कमी रह सकती है। यदि किसी कारण उपाय बीच में बन्द करना पड़ जाए तो उस दिन उपाय करने के बाद थोड़े से चावल दूध से धो कर सफेद कपड़े में बांध कर पास रख लें और जब दुबारा उपाय शुरू करना हो तो वह चावल धर्म स्थान या चलते पानी या या बाग-बगीचे आदि में डाल दें फिर उपाय शुरू कर देवें, ऐसा करने से उपाय अधूरा नहीं माना जाएगा और उपाय का पूरा फल मिलेगा।यदि कोई उपाय आपको जीवन भर के लिए करने को कहा गया है तो पहले वो करें और फिर साथ ही साथ दूसरा उपाय शुरू कर दें।यदि किसी उपाय में ज़मीन मे दबाने के लिए कोई औजार इस्तेमाल करें तो उसे वहीं छोड़ कर आयें यदि उपाय लम्बे समय तक चलने वाला हो तो आखिरी दिन उस औज़ार को वहां छोड़ दें।जो चीज जल प्रवाह करें या धर्म स्थान में देवें उस दिन उस चीज का सेवन न करें।उपाय करने के दिनों में शारीरिक सम्बन्ध न बनायें।जो परहेज बताए जायें जैसे : मांस-मंदिरा का सेवन न करें, चाल-चलन ठीक रखें, झूठी गवाही न देवें, भोजन न करें या न करावें, पराई अमानत की चाह न रखें, झूठ न बोलें, नियत में खोट न रखें, परस्त्री/पुरूष से अनैतिक सम्बन्ध आदि में विशेष ध्यान रखें ।

चमत्कारी लाल किताब के टोटके सूर्य का छठे भाव में फल

अगर आपकी लाल किताब कुण्डली में सूर्य छठे भाव में ​स्थित है। आपको अपने ननिहाल पक्ष से सुख प्राप्त होंगे। मुकदमों में आपको सफलता प्राप्त होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। आपको अपने भाग्य में विश्वास होगा और आप उससे सन्तुष्ष्ट रहेंगे। आप अपने मित्रों और शत्रुओं पर प्रभावी रहेंगे। चिन्तायें आपसे दूर रहेंगी। आप अस्पताल या अपने ननिहाल में जन्में होंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम होगा और आपको शारीरिक सुख प्राप्त होगा। यदि आप अपने पुत्र के जन्म के बाद अशुभ समय का सामना करते हैं तो चिन्तित न हों। धैर्य रखें, आपका शुभ समय जरूर आयेगा। आपके भाग्य का उदय होगा और आपके जीवन मेंसि्थरता आयेगी। आपके पिता के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको जीवनसाथी और संतानों का सुख प्राप्त होगा। आपके पुत्रों की संख्या पुत्रियों की संख्या से अधिक हो सकती है। आपका चरित्र बेदाग एवं चमकदार होगा। आप अपना व्यवसाय बदल सकते हैं और बदले हुये व्यवसाय में आपको अधिक लाभ प्राप्त होगा। आपको रात्रि में काम करने के बजाय आराम करना चाहिये। आपको परोपकारी कार्य और भगवान की उपासना करनी चाहिये। इससे आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे और आप अपनी वृद्धावस्था में आरामदायक और खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। यदि आप डाक्टर या दवा विक्रेता हैं तो आपको अधिक लाभ प्राप्त होगा।

यदि आप धन के लिये अपनी बहन को धोखा देते हैं, सरकारी अधिकारियों के साथ धोखेबाजी करते हैं या मुकदमों में शामिल होते हैं तो आपका सूर्य कमजोर हो सकता है। यदि आपका सूर्य किसी कारणवश कमजोर हो जाता है तो आपको कोर्ट सम्बन्धी मामलों में अधिक धन खर्च करना पड़़ सकता है। आपके पैर में कोई विकार हो सकता है। आपके मामा की ​स्थिति खराब हो सकती है। अशुभ ग्रहों की युति से आपका समय खराब हो सकता है। आप बार-बार क्रोध कर सकते हैं और इससे आपका रक्तचाप बढ़ सकता है। आपका व्यवसाय बार-बार बदल सकता है। 21 व 22 साल की आयु के दौरान आपका सूर्य और अधिक कमजोर हो सकता है। आप एक ही शहर या कस्बे में अपने पिता या पुत्र के साथ रहकर धन नहीं कमा सकते हैं। आपके जीवनसाथी को भी समस्याओं का सामना करना पड़़ सकता है।

यदि आपको लगता है कि आपको उपरोक्त कष्ट है तो निम्नलिखित परहेज और उपाय करें।

परहेज :

अपनी बहन के साथ झगड़ा न करें।चाहे जो भी हो, उधार या दान न मॉगें।

उपाय:-

1- अपने घर पर चॉदी या नदी का जल रखें।बन्दरों को गेहॅू और गुड़ खिलायें

चमत्कारी लाल किताब के टोटके सूर्य का पंचम भाव में फल

अगर सूर्य आपकी कुण्डली में पांचवे घर में है तोआपको सरकारी विभाग से नाम और यश प्राप्त होगा। आपके पौत्र के जन्म के बाद आपकी आर्थिक ​स्थिति में सुधार होगा। 42 से 47 साल की आयु के दौरान आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपको अचानक से धन प्राप्त हो सकता है। आपको गूढ़़ विज्ञान में रूचि होगी।

यदि आप गलत काम करेंगे या अपनी संतान से झगड़ा करेंगे, झूठ बोलेंगे, सरकारी नौकरी में धोखाधड़ी करेंगे तो आपका सूर्य कमजोर हो सकता है। यदि आपका सूर्य किसी कारणवश कमजोर हो जाता है तो आपको पेट सम्बन्धी रोग हो सकता है। आप क्रोध कर सकते हैं। आपकी पत्नी आपको तलाक दे सकती है या आप दुबारा शादी कर सकते हैं। आपकी पत्नी का स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। आपको कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़़ सकता है। आपकी संतानों की आर्थिक ​स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़़ सकता है। आपके ननिहाल के लोगों को अशुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप झूठ बोलेंगे और धोखाधड़ी करेंगे तो आपको आर्थिक हानि हो सकती है। आप लम्बी बीमारी के शिकार हो सकते हैं।

यदि आपको लगता है कि आपको उपरोक्त कष्ट है तो निम्नलिखित परहेज और उपाय करें।

परहेज :

कभी झूठ न बोलें।ईष्ष्‍​र्या न करें।

उपाय:-

पूर्वजों की परम्परा और रीति-रिवाजों को करना बन्द न करें।अपने जीजा, साला, दोहते या भांजे की सेवा करें।

चमत्कारी लाल किताब के टोटके सूर्य का चतुर्थ भाव में फल

अगर आपकी लाल किताब कुण्डली में सूर्य चौथे भाव में ​स्थित है। आप धन संग्रह करते रहेंगे और अन्य लोग इससे लाभ प्राप्त करेंगे। आपकी संतान करोड़पति होगी। आप किसी नई चीज का अविष्ष्कार करेंगे और इस नयी खोज से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपको नये कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। यदि आप अपने पैतृक व्यवसाय के अलाव कोई अन्य कार्य करेंगे तो आपको उसमें अधिक लाभ प्राप्त होगा। आप अपने देश को छोड़ कर विदेश में निवास कर सकते हैं। अपने पिता के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। आपको पैतृक सम्पत्ति भी प्राप्त होगी। यदि आप अपने घर पर नल लगवाते हैं या कुॅआ बनवाते हैं तो आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपको मन की शान्ति प्राप्त होगी। आपको अपनी 25 से 50 साल की आयु में बहुत लाभ प्राप्त होगा। पानी, कपड़़े और दूध का व्यवसाय आपके लिये बहुत लाभकारी होगा और आप इससे बहुत लाभ कमायेंगे। विशेष्षकर कपड़़े का व्यवसाय आपके लिये बहुत लाभकारी होगा। आप फल देने वाले वृक्ष लगायेंगे। आपका भाग्य आप पर मेहरबान होगा। यदि आप रात में काम करेंगे तो आपको अधिक लाभ प्राप्त होगा। आपको घर संबंधित कोई समस्या नहीं आयेगी। आप समुद्री यात्राओं से लाभ प्राप्त करेंगे। आपको सरकारी विभाग से लाभ प्राप्त होंगे। आपकी पत्नी आपके लिये भाग्यशाली साबित होगी। आपको उनसे लाभ प्राप्त होगा। उन्हें अपने काम में उन्नति प्राप्त होगी। यदि आप वाहन से संबंधित कोई व्यवसाय करते हैं तो आपको लाभ प्राप्त होगा।
यदि आपमें चोरी करने की आदत हुई, आपने दूसरों के बनते काम बिगाड़े, किसी स्त्री के साथ गलत व्यवहार किया या पराई औरतों के साथ अनैतिक संबंध रखे तो आपका सूर्य कमजोर हो सकता है। यदि आपका सूर्य किसी कारण से कमजोर हो जाता है तो इसका बुरा असर आपके बच्चों पर पड़़ सकता है। आपकी माता और बहन को समस्याओं का सामना करना पड़़ सकता है। आप बिना किसी कारण के दु:खी रह सकते हैं। आपकी माता चिन्तित रह सकती हैं और उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रह सकता है। आपको जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़़ सकता है। यदि आपने दूसरों के बनते काम बिगाड़े तो आपको अपने कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़़ सकता है और आपको रक्तचाप की समस्या हो सकती है। आपके माता-पिता के सुख में कमी आ सकती है।

यदि आपको लगता है कि आपको उपरोक्त कष्ट है तो निम्नलिखित परहेज और उपाय करें।

परहेज :

आपको चोरी से दूर रहना चाहिये।
महिलाओं के झगडे से दूर रहें।
उपाय:-

अन्धों को भोजन दें।
शुद्ध सोना पहनें।