Friday, January 20, 2017

चमत्कारी लाल किताब के टोटके सूरी का नवम भाव में फल

अगर आपकी लाल किताब कुण्डली में सूर्य नौवें भाव में ​स्थित है। आपको उत्तम वाहन का सुख प्राप्त होगा। आप भाग्यवान होंगे। आपका संबन्ध एक बड़े परिवार से होगा। आप परोपकारी होंगे। आप अपने परिवार के लिये समर्पित होंगे और अपने परिवार की प्रगति के लिये कार्य करेंगे। अपने परिवार की सेवा आपके जीवन का लक्ष्य होगा और आप अपने परिवार की प्रगति और समृद्धि के लिये अपना जीवन लगा देंगे। आपके जीवन का 22वॉ साल आपके लिये लाभकारी परिणाम लायेगा और आप कुछ लाभ प्राप्त करेंगे। आपके माता-पिता का आशीर्वाद आपको सरकार से मान प्राप्त कराने में सहायक होगा। यदि आप तीर्थ स्थानों की यात्रा करते हैं तो आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपने परम्परागत व्यवसाय या सरकारी अनुबंधों द्वारा लाभ प्राप्त करेंगे। आपको माता-पिता का सुख प्राप्त होगा। आप सभी सांसारिक सुखों का आनन्द प्राप्त करते हुये बड़े होंगे। आप अपने पौत्र-पौत्रियों और प्रपौत्र-प्रपौत्रियों का जन्मोत्सव मनायेंगे। आपकी आर्थिक ​स्थिति बहुत उत्तम होगी। आप एक निरोग कर्ता की तरह कार्य करेंगे और लोगों का उपचार करेंगे। आपके पिता को सरकार से लाभ प्राप्त होगा। आप एक बडे़ परिवार की जिम्मेदारी का निर्वाहन करेंगे। आप धार्मिक कार्यों के द्वारा प्रगति करेंगे और नाम कमायेंगे। आप अपनी बहादुरी से भाग्यवान बनेंगे। आप एक राजा के समान रहेंगे।

यदि आपकी रसोई में कोई खाली बर्तन लम्बे समय से रखा हुआ है, आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है या आप अपने भाई-बहनों के साथ झगड़ा करते हैं तो आपका सूर्य कमजोर हो सकता है। यदि आपका सूर्य किसी कारणवश कमजोर हो जाता है तो आप अत्यधिक विनम्रता या अहं के कारण सब कुछ गवॉ सकते हैं। आपको उपहार या दान की गई वस्तुओं को लेने से हानि हो सकती है। आपको यात्राओं के दौरान परेशानी हो सकती है। आपके भाई-बहन आपका विरोध कर सकते हैं। आपका भाग्य आपसे रूठ सकता है। कभी-कभी आपको अपनी भलाई के कार्यों के बदले बुरे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं और आपके साथ सम्बन्ध रखने वाले लोगों को हानि हो सकती है।

यदि आपको लगता है कि आपको उपरोक्त कष्ट है तो निम्नलिखित परहेज और उपाय करें।

परहेज :

दान या उपहार न लें।न ही बहुत आक्रामक हों और न ही बहुत विनम्र बनें।

उपाय:-

कांसें के बर्तन का प्रयोग करें।चार सूखे नारियल सूर्य ग्रहण के दौरान पानी में प्रवाहित करें।

No comments:

Post a Comment