Friday, January 20, 2017

चमत्कारी लाल किताब के टोटके सूर्य का सप्तम भाव में फल

अगर आपकी लाल किताब कुण्डली में सूर्य सातवें भाव में ​स्थित है। यदि आप सरकारी नौकरी में हैं तो आप क्रोधी होंगे। यह आपके लिये लाभदायक होगा। आप बहुत उत्साही और ऊर्जावान होंगे। अपने परिवार वालों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपके जन्म के पहले आपके परिवार की आर्थिक ​स्थिति खराब रही होगी, लेकिन आपके जन्म के बाद ठीक हो गई होगी। सौतेली माता या कोई अन्य महिला आपकी मदद करेगी। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ और चुस्त होंगे। आपकी संतान धनी होगी। आपमें एक अलग तरह का मर्दाना व्यक्तित्व होगा। आप बिना कोई प्रयास किये अपने पूर्वजों का धन प्राप्त करेंगे। अपने ससुराल वालों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आप धन की भारी बचत करेंगे। आपके विवाह के बाद आपका भाग्योदय होगा। विवाह के बाद आपका भाग्य चमकेगा। आप दो बार विवाह कर सकते हैं। आपका दामाद एक धनी और सम्मानित परिवार से होगा। साझेदारी में आपको लाभ प्राप्त होंगे। आपको धार्मिक कार्यों और ज्योतिष्ष विद्या में रूचि हो सकती है। आपकी मृत्यु आपके घर होगी।

यदि आप अपने साझेदार से झगड़ा करेंगे, अपने ससुराल वालों के लिये समस्या पैदा करेंगे, झूठ में यकीन करेंगे, सरकारी कर सही रूप से अदा नहीं करेंगे तो आपका सूर्य कमजोर हो सकता है। यदि आपका सूर्य किसी कारणवश कमजोर हो जाता है तो आपके जीवनसाथी बीमार हो सकती हैं। आप अपने पुत्र या परिवार के किसी बालक के कारण समस्या का सामना कर सकते हैं। वह पागल हो सकता है। आपके ससुराल वाले भी समस्या का सामना कर सकते हैं। यदि आप धोखेबाजी के किसी कार्य में सम्मिलित होते हैं या कुछ चुराते हैं तो आपकी आर्थिक ​स्थिति खराब हो सकती है। अधिक क्रोध, स्वार्थ या प्रशंसा आपकी बर्बादी का संकेत हो सकता है। आपको पैर से सम्बन्धित कोई समस्या हो सकती है। आपका अपने जीवनसाथी से झगड़ा या अलगाव हो सकता है।

यदि आपको लगता है कि आपको उपरोक्त कष्ट है तो निम्नलिखित परहेज और उपाय करें।

परहेज :

अपने व्यवसाय को करते समय आप क्रोध न करें।यदि आप सरकारी नौकरी में हैं तो अपने रवैया गर्म रखें।

उपाय:-

काम पर जाते समय चीनी खाकर और पानी पी कर जायें।रात में रोटी पकाने के बाद दूध का छींटा मार कर चूल्हा बुझायें। उसी चूल्हे या स्टोव को सूर्योदय से पूर्व न जलायें।

No comments:

Post a Comment