Friday, January 20, 2017

चमत्कारी लाल किताब के टोटके सूर्य का पंचम भाव में फल

अगर सूर्य आपकी कुण्डली में पांचवे घर में है तोआपको सरकारी विभाग से नाम और यश प्राप्त होगा। आपके पौत्र के जन्म के बाद आपकी आर्थिक ​स्थिति में सुधार होगा। 42 से 47 साल की आयु के दौरान आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपको अचानक से धन प्राप्त हो सकता है। आपको गूढ़़ विज्ञान में रूचि होगी।

यदि आप गलत काम करेंगे या अपनी संतान से झगड़ा करेंगे, झूठ बोलेंगे, सरकारी नौकरी में धोखाधड़ी करेंगे तो आपका सूर्य कमजोर हो सकता है। यदि आपका सूर्य किसी कारणवश कमजोर हो जाता है तो आपको पेट सम्बन्धी रोग हो सकता है। आप क्रोध कर सकते हैं। आपकी पत्नी आपको तलाक दे सकती है या आप दुबारा शादी कर सकते हैं। आपकी पत्नी का स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। आपको कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़़ सकता है। आपकी संतानों की आर्थिक ​स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़़ सकता है। आपके ननिहाल के लोगों को अशुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप झूठ बोलेंगे और धोखाधड़ी करेंगे तो आपको आर्थिक हानि हो सकती है। आप लम्बी बीमारी के शिकार हो सकते हैं।

यदि आपको लगता है कि आपको उपरोक्त कष्ट है तो निम्नलिखित परहेज और उपाय करें।

परहेज :

कभी झूठ न बोलें।ईष्ष्‍​र्या न करें।

उपाय:-

पूर्वजों की परम्परा और रीति-रिवाजों को करना बन्द न करें।अपने जीजा, साला, दोहते या भांजे की सेवा करें।

No comments:

Post a Comment