Friday, January 20, 2017

चमत्कारी लाल किताब के टोटके सूर्य का दूसरे भाव में फल

अगर आपकी  कुण्डली में सूर्य दूसरे भाव में ​स्थित है। आप परोपकारी होंगे और कल्याणकारी कार्य करेंगे। आप धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभायेंगे और मन्दिर तथा धर्मशाला बनवायेंगे। आप आत्मविश्वासी होंगे, जिससे आप अपने कार्यों को निश्चितता के साथ पूर्ण करेंगे। आपकी बहादुरी आपकी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी और आप जीवन में प्रगति करेंगे। आपकी प्रगति अन्य लोगों के जीवन में उन्नति के द्वार खोलने में सहायक होगी। आप कोई बड़ा व्यवसाय करेंगे। आप अपनी प्रतिभा के बल पर धन संग्रह करेंगे। आप अपने परिवार और ससुराल वालों के साथ एक बहुत सुखद और खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। आप अपने पिता, ससुर और संबंधियों के प्रिय होंगे, लेकिन परिवार की महिलाओं के बारे में ऐसा नहीं हो सकता है। आपको सरकार के द्वारा लाभ प्राप्त होगा और सरकारी अधिकारियों से आपको सम्मान प्राप्त होगा। आपको कीमती वाहन का सुख प्राप्त होगा। आप सुखों से भरपूर जीवन व्यतीत करेंगे।
यदि आप अपने संबंधियों को धन या सम्पत्ति के लिये कोर्ट ले गये, दान में सफेद वस्तुयें जैसे चावल, दूध, चांदी आदि ली तो आपका सूर्य मंदा हो सकता है। यदि आपका सूर्य किसी भी कारण से मंदा हो गया तो इसका विपरीत प्रभाव आपकी पत्नी, प्रेमिका और धन पर पड़़ सकता है। आपकी माता या मौसी को अशुभ परिणामों का सामना करना पड़़ सकता है। आपके परिवार में महिलाओं की संख्या कम हो सकती है। आपकी माता, मौसी या बुआ विधवा हो सकती हैं। यदि आपने भूमि, समपत्ति या औरत के संबंध में कोर्ट के मामलों में हिस्सा लिया तो आपका परिवार नष्ष्ट हो सकता है।

यदि आपको लगता है कि आपको उपरोक्त कष्ट है तो निम्नलिखित परहेज और उपाय करें।

परहेज :

कोई भी वस्तु बिना धन दिये न लें।
दान या उपहार न लें।
उपाय:-

धार्मिक स्थान पर नारियल या सरसों का तेल दान करें।
अपने पैतृक घर पर नल लगवायें।

No comments:

Post a Comment