Friday, January 20, 2017

चमत्कारी लाल किताब के टोटके सूर्य का छठे भाव में फल

अगर आपकी लाल किताब कुण्डली में सूर्य छठे भाव में ​स्थित है। आपको अपने ननिहाल पक्ष से सुख प्राप्त होंगे। मुकदमों में आपको सफलता प्राप्त होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। आपको अपने भाग्य में विश्वास होगा और आप उससे सन्तुष्ष्ट रहेंगे। आप अपने मित्रों और शत्रुओं पर प्रभावी रहेंगे। चिन्तायें आपसे दूर रहेंगी। आप अस्पताल या अपने ननिहाल में जन्में होंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम होगा और आपको शारीरिक सुख प्राप्त होगा। यदि आप अपने पुत्र के जन्म के बाद अशुभ समय का सामना करते हैं तो चिन्तित न हों। धैर्य रखें, आपका शुभ समय जरूर आयेगा। आपके भाग्य का उदय होगा और आपके जीवन मेंसि्थरता आयेगी। आपके पिता के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको जीवनसाथी और संतानों का सुख प्राप्त होगा। आपके पुत्रों की संख्या पुत्रियों की संख्या से अधिक हो सकती है। आपका चरित्र बेदाग एवं चमकदार होगा। आप अपना व्यवसाय बदल सकते हैं और बदले हुये व्यवसाय में आपको अधिक लाभ प्राप्त होगा। आपको रात्रि में काम करने के बजाय आराम करना चाहिये। आपको परोपकारी कार्य और भगवान की उपासना करनी चाहिये। इससे आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे और आप अपनी वृद्धावस्था में आरामदायक और खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। यदि आप डाक्टर या दवा विक्रेता हैं तो आपको अधिक लाभ प्राप्त होगा।

यदि आप धन के लिये अपनी बहन को धोखा देते हैं, सरकारी अधिकारियों के साथ धोखेबाजी करते हैं या मुकदमों में शामिल होते हैं तो आपका सूर्य कमजोर हो सकता है। यदि आपका सूर्य किसी कारणवश कमजोर हो जाता है तो आपको कोर्ट सम्बन्धी मामलों में अधिक धन खर्च करना पड़़ सकता है। आपके पैर में कोई विकार हो सकता है। आपके मामा की ​स्थिति खराब हो सकती है। अशुभ ग्रहों की युति से आपका समय खराब हो सकता है। आप बार-बार क्रोध कर सकते हैं और इससे आपका रक्तचाप बढ़ सकता है। आपका व्यवसाय बार-बार बदल सकता है। 21 व 22 साल की आयु के दौरान आपका सूर्य और अधिक कमजोर हो सकता है। आप एक ही शहर या कस्बे में अपने पिता या पुत्र के साथ रहकर धन नहीं कमा सकते हैं। आपके जीवनसाथी को भी समस्याओं का सामना करना पड़़ सकता है।

यदि आपको लगता है कि आपको उपरोक्त कष्ट है तो निम्नलिखित परहेज और उपाय करें।

परहेज :

अपनी बहन के साथ झगड़ा न करें।चाहे जो भी हो, उधार या दान न मॉगें।

उपाय:-

1- अपने घर पर चॉदी या नदी का जल रखें।बन्दरों को गेहॅू और गुड़ खिलायें

1 comment: